भाजपा का खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट चार से

कर्जन ग्राउंड में चार अगस्त से खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा. इसका आयोजन भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता करेंगी.

हजारीबाग.

कर्जन ग्राउंड में चार अगस्त से खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा. इसका आयोजन भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता करेंगी. सदर विधानसभा क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण इलाके के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. शेफाली गुप्ता ने शनिवार को बताया युवाओं की मांग पर खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 शुरू हो रहा है. उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल करेंगे. शहरी क्षेत्र के अलावा कटकमसांडी, कटकमदाग व दारू के खिलाड़ी कर्जन ग्राउंड में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, सभी पंचायत की टीमें इसमें हिस्सा लेंगे. भाजपा नेत्री ने समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने का न्योता दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >