करगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 25-26 को

हजारीबाग में करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 25 और 26 जुलाई को तिरंगा यात्रा, श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हजारीबाग. करगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि-2026 कार्यक्रम को लेकर बुधवार को शहीद स्मारक में हो एंटरटेनमेंट सांस्कृतिक टीम एवं भगवा ध्वज समिति ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. आयोजक रोहित वर्मा ने बताया कि 25 जुलाई को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. वहीं 26 जुलाई को शहीद स्मारक पर हवन, श्रद्धांजलि सभा, रचनात्मक नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शहीद परिवार सम्मान समारोह आयोजित होगा. इस दौरान वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा.

समिति अध्यक्ष अनूप भाई ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. प्रेस वार्ता में पवन, सौरभ, अख्तर, सनाया रॉय, प्रीतिश प्रियांश, भीम, कृष्णा, अजित भास्कर, प्रदीप मेहता सहित सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >