हजारीबाग से जेपीसी का फरार उग्रवादी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जेपीसी का फरार अपराधी लक्ष्मण तुरी को इचाक पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

हजारीबाग : थाना क्षेत्र के स्थायी वारंटी अभियुक्त एवं प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेपीसी का फरार अपराधी लक्ष्मण तुरी (ग्राम करमाटांड़ थाना इचाक निवासी) को इचाक पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह छह साल से फरार था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. वह एक माह पूर्व दो बच्चे की मां को लेकर फरार हो गया था.

छापामारी के दौरान इचाक पुलिस बरकट्ठा से लक्ष्मण एवं महिला को गिरफ्तार किया. पुलिस महिला को उसके पति को सौंप दिया है. लक्ष्मण को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >