खपिया में सड़क दुर्घटना में मूरकी निवासी व्यक्ति की मौत

टाटीझरिया के खपिया में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मंसूलाल मांझी 45 वर्ष पिता सुकराम मांझी की मौत हो गयी.

एस्बेस्टस सीट खरीदने बाइक से टाटीझरिया आ रहा था मंसूलाल मांझी, ट्रैक्टर ने लिया चपेट में प्रतिनिधि, टाटीझरिया टाटीझरिया के खपिया में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मंसूलाल मांझी 45 वर्ष पिता सुकराम मांझी की मौत हो गयी. मृतक मूरकी का रहने वाला था. वह अपने घर मूरकी से टाटीझरिया जा रहा था. पुत्र पवन टुडू ने बताया कि कच्चे घर की मरम्मत के लिए बाइक (जेएच02बीएफ- 2023) से टाटीझरिया एस्बेस्टस सीट खरीदने जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मंसूलाल मांझी एलएंडटी कंपनी में मजदूरी का काम करता था. मंसूलाल की पत्नी गीता देवी, पुत्र बिनोद टुडू, राजू टुडू, पवन टुडू, पुत्री रत्नी कुमारी, खुशबू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. टाटीझरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. वहीं, परिजनों ने बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज से मुआवजे की मांग की है. सीओ ने परिजनों को आश्वस्त किया की पारिवारिक लाभ जल्द मुहैया कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >