झामुमो पर कांग्रेस का भूत सवार, ये झारखंड की आत्मा बदलने चले हैं, हजारीबाग में बोले पीएम मोदी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने हजारीबाग में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कहा कि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है.

PM Narendra Modi News|Jharkhand News|झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हजारीबाग में समापन किया. परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने झारखंड आंदोलन के अगुवा शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को निशाने पर लिया.

झामुमो पर कांग्रेस के इकोसिस्टम का कब्जा – पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम अब वो झामुमो नहीं है. यह पुराने जमाने वाली पार्टी नहीं रही. आज जो झारखंड मुक्ति मोर्चा है, वह झामुमो अब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रंग में रंग गई है. उन्होंने कहा कि आज की झामुमो पर कांग्रेस पार्टी के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है.

झामुमो-कांग्रेस मिलकर झारखंड में करा रहे घोटालों का मैराथन

प्रधानमंत्री ने हजारीबाग के मटवारी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज झामुमो पर कांग्रेस का भूत सवार हो गया है. उसकी भाषा बदल गई. उसका चरित्र बदल गया. अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस वाले मिलकर झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में जुटे हुए हैं.

Also Read

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने हजारीबाग से देश को दी 40 एकलव्य आदर्श विद्यालय की सौगात

रोटी, बेटी और माटी के लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे, हजारीबाग में गरजे पीएम मोदी

आदिवासियों को पीएम मोदी ने दी 83 हजार करोड़ की सौगातें

PM Modi In Hazaribagh: पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस-JMM-RJD को ‍‍झारखंड के विकास में बताया बाधक

पीएम मोदी हजारीबाग में बोले, जनजातीय संस्कृति को संजोनेवाले झारखंड से उनका और बीजेपी का विशेष रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >