घर में घुसा जंगली हाथी, अनाज खाकर जंगल में लौटा

इरगा पंचायत के बडवार गांव में 24 जून की रात को एक जंगली हाथी घर में घुस गया.

प्रतिनिधि, दारू

इरगा पंचायत के बडवार गांव में 24 जून की रात को एक जंगली हाथी घर में घुस गया. हाथी घुसते ही घर में सो रहे व्यक्ति के बीच अफरा-तफरी मच गयी. घर मालिक लीलो यादव रात में घर के बाहर खाट पर सो रहा था. बच्चे और महिलाएं छत पर सो रहे थे. इसी बीच हाथी खाट से होकर घर में घुसा. आंगन के बाद कमरे में रखे चावल समेत अन्य सामान को निकाल कर खा गया. घर की बुजुर्ग महिला ने जगदंबा मैया कह कर नुकसान नहीं करने की गुहार लगा रही थी. हाथी अनाज खाकर घर से बाहर निकल गया. इस दौरान हाथी ने किसी जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचाया. घर से हाथी को निकलते ही ग्रामीण एकजुट होकर शोर करते हुए गांव से बाहर खदेड़ दिया. झुंड से बिछड़ा हाथी पहले गांव और खेतों तक पहुंचे थे. अब हाथी अनाज खाने की लालच में घर में घुसने लगे हैं. इसके कारण ग्रामीण भयभीत रहने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >