बाइक से गिरे, एक की मौत, एक घायल

इटखोरी-पदमा रोड में ग्राम लाटी के पास दुर्घटना

पदमा. पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी-पदमा रोड में ग्राम लाटी के पास मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल है. घायल युवक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग से रांची रेफर किया गया है. मृतक सर्वजीत पांडेय (पिता दुखो पांडेय) नौडीहा, मयूरहंड, चतरा का रहनेवाला था. जबकि घायल सुनील गोस्वामी ग्राम धनगावां, मयूरहंड, चतरा का निवासी है. दोनों हजारीबाग से पदमा सरैया की ओर बाइक (जेएच02बीसी-1470) से जा रहे थे. इसी बीच किसी वाहन के चकमा देने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े. बाइक की गति तेज होने के कारण दोनों को गंभीर चोट लगी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पदमा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां सर्वजीत पांडेय की मौत हो गयी. जबकि सुनील गोस्वामी की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

सड़क दुर्घटना में बालक समेत दो लोग घायल

बरकट्ठा. मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में ग्राम कलहाबाद निवासी सुखदेव राम (42 वर्ष, पिता नंदलाल राम) तथा ग्राम कुदर बगोदर निवासी राजवीर कुमार (तीन वर्ष, पिता मुकेश राम शामिल हैं. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >