छह उम्मीदवार मैदान में, चार ने नाम वापस लिया

रामनवमी महासमिति चुनाव

हजारीबाग. रामनवमी महासमिति चुनाव में नाम वापसी के बाद छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. आठ मार्च को रामनवमी महासमिति के लिए 10 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया था. नौ मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. मंगलवार को चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने प्रेस कांफ्रेंस कर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी. प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव समिति के सदस्य महंत विजयानंद दास, बप्पी करण, लब्बू गुप्ता, संदीप सिन्हा, निशांत प्रधान उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में अब दीप प्रकाश, अजय दास, पुरुषोतम, लड्डू उर्फ करण यादव, मनीष गोप और दीपक देवराज हैं. 14 मार्च को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा.

चुनाव चिह्न आवंटित :

नाम वापसी के बाद चुनाव संचालन समिति ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है. समिति ने बताया कि कुल रजिस्टर्ड अखाड़ा 104 हैं, जिसके अध्यक्ष और सचिव के साथ-साथ महासमिति के पूर्व 22 अध्यक्ष अपने मत का प्रयोग करेंगे.

चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग

हजारीबाग. रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने परंपरानुसार होली के बाद पहले रविवार को महासमिति अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया पूरा कराने की मांग की, ताकि निर्वाचित अध्यक्ष को रामनवमी की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >