ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा

ओरिया ओवरब्रिज के समीप बुधवार देर रात करीब 10 बजे ट्रक (जेएच02एएन-3169) की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी.

हजारीबाग.

ओरिया ओवरब्रिज के समीप बुधवार देर रात करीब 10 बजे ट्रक (जेएच02एएन-3169) की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. पहचान गोमीया के साड़म निवासी दीपक कुमार कश्यप पिता राम लखन कश्यप के रूप में हुई है. बाइक सवार ओमप्रकाश गुप्ता ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार डेमोटांड़ से देवघर जाने वाली बस में कुछ सामान देने के लिए बाइक से दीपक और ओमप्रकाश जा रहे थे. बाइक दीपक चल रहा था और ओमप्रकाश पीछे बैठा था. ओरिया ओवरब्रिज के समीप उबर-खाबर रास्तों की वजह से बाइक के बाएं तरफ से एक ट्रक ओवरटेक ले रहा था. ओवरटेक लेने के क्रम में ट्रक बाइक को धक्का मार दिया. चालक बाएं तरफ ट्रक की ओर गिर गया और हेलमेट सहित चक्का उसके सिर पर चढ़ जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. वहीं, ओमप्रकाश दाहिनी और गिरा जिससे उसके सिर पर में चोट लगी. धक्का मार कर ट्रक फरार हो रहा था. मृतक दीपक की दो बेटियां 10 साल और आठ साल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >