झारखंड में दोस्त के साथ घूमने निकले युवक की हत्या, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में दोस्त के साथ स्कूटी से बाहर घूमने के लिए निकला एक युवक की हत्या हो गयी. रांची रेफर किये जाने के दौरान उसकी मौत हुई.

हजारीबाग, शंकर प्रसाद: हजारीबाग शहर के खिरगांव नमस्कार चौक में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक वह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने निकला था. देर रात वह लोगों को घायलवस्था में बाकर गली मिला. जिसके बाद उन्हें आनन फानन में रांची रिम्स ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते उसने दम तोड़ दिया. जिसके बाद शुक्रवार को मुहल्ले वासियों ने खिरगांव के समीप अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी.

दोस्त कृष्णा के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकला था घर से

घटना के संबंध में मृतक की बहन लक्ष्मी ने कहा कि उसका भाई घर से पकौड़े खाकर अपने दोस्त कृष्णा के साथ स्कूटी से निकला था. इसके बाद वह लैपो रोड स्थित बाकर गली में खून से लतपथ पाया गया. उसका सिर का पिछले हिस्सा कटा हुआ था और वहां छेद का निशान था. उसे तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने जैसे तैसे पट्टी लपेटकर उसे रांची रेफर कर दिया.

Also Read: पलामू में नशे में धुत पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर हुआ ऐसा कि लोग रह गये हैरान

पुलिस ने मृत युवक के दोस्त से की पूछताछ

पुलिस इस बारे में मृतक के दोस्त कृष्णा से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में मृत युवक के दोस्त ने बताया कि प्रभात और वह दोनों एक स्कूटी से निकले थे. इस दौरान उसका दोस्त लौटके वक्त साथ ले चलने की बात कहकर लैपो रोड बाकर गली के पास उतर गया. इसके आधे घंटे बाद उन्हें कॉल आया कि उसका दोस्त रास्ते में बेहोश पाया गया है. जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

क्या कहती है बड़ा बाजार थाना प्रभारी

घटना के संबंध में बड़ा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के दोस्त से भी पूछताछ जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Also Read: पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गयी पिता की अर्थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >