एसडीओ ने 20 लोगों के खिलाफ भेजा समन

घर का रास्ता व पानी रोके जाने को लेकर सदर एसडीओ ने 20 लोगों के खिलाफ समन जारी किया है.

कटकमसांडी.

घर का रास्ता व पानी रोके जाने को लेकर सदर एसडीओ ने 20 लोगों के खिलाफ समन जारी किया है. सदर अनुमंडल न्यायालय के वाद संख्या 10 धारा 147 के तहत बसंती देवी के आवेदन पर गोविंद यादव, रंजीत यादव, दिनेश यादव, भुनेश्वर यादव, संजय यादव, बुधन यादव, लालू यादव, अनिल यादव, विशाल यादव, प्रकाश यादव, जानकी यादव, दशरथ यादव, कुलेश्वर यादव, नारायण यादव को आठ जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. बसंती देवी ने इस संबंध में कटकमसांडी सीओ और सदर एसडीओ काे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. सीओ सविता सिंह ने सभी लोगों के खिलाफ नोटिस भेजकर खाता नंबर 53 प्लांट नंबर 1676 रकवा 64 डिसमिल आम गैरमजरूआ जमीन पर किए गए अतिक्रमण एक सप्ताह के अंदर हटाने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >