हजारीबाग. लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई मुहल्ला में बंद मकान से नकद समेत 10 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी हो गयी. इस संबंध में मकान मालिक बबलू राणा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार मकान मालिक घर बंद कर दिल्ली गये हुए थे. वापस लौटे, तो घटना का पता चला. चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजा समेत सभी कमरे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. घर से कांसा-पीतल के बरतन, अलमीरा में रखे सोना-चांदी के जेवर एवं नकदी गायब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
स्कूल से एमडीएम का चावल-दाल व दस्तावेज चोरी
इचाक. थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दलित विकास टोला मंगुरा में सोमवार की रात चोरों ने एमडीएम के 50 किलो चावल एवं सात किलो दाल समेत दस्तावेज की चोरी कर ली. चोरों ने घटना को अंजाम मेन गेट समेत विभिन्न कमरों में लगे पांच ताला को तोड़कर एवं काटकर दिया. चोरों ने कार्यालय के अलमीरा एवं बक्सा का ताला तोड़कर स्कूल के दस्तावेज, पासबुक, चेक बुक समेत अन्य फाइलों को तितर-बितर कर दिया. प्रधानाध्यापक मोहन राम ने इस संबंध में इचाक थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि रोज की तरह मॉर्निंग स्कूल होने के कारण पौने सात बजे सुबह सहयोगी शिक्षक बीरू राम के साथ विद्यालय पहुंचा, तो मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ देखा. विद्यालय परिसर में जाने पर कार्यालय, लाइब्रेरी, किचेन का भी ताला टूटा था. आशंका है कि चोर कार्यालय का ताला काट कर अंदर घुसे व अलमीरा एवं बक्सा का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.