घर से छह लाख के गहने व 15 हज़ार नकद की चोरी

मुनेश्वर सिंह 18 अप्रैल को अपने गांव गये हुए थे. 23 अप्रैल की शाम करीब 7.30 बजे जब वे लौटे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया.

बरही. बरही के न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी मुनेश्वर सिंह के घर में चोरी हो गयी. उनके घर से 15 हजार नकद, छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व एंड्रॉयड मोबाइल की चोरी हुई है. इस संबंध में भुक्तभोगी मुनेश्वर सिंह ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, मुनेश्वर सिंह 18 अप्रैल को अपने गांव गये हुए थे. 23 अप्रैल की शाम करीब 7.30 बजे जब वे लौटे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया. अंदर घर के सामान बिखरे हुए थे. अलमारी का लॉक टूटा था और उसमे रखे 15 हजार नकद व गहना गायब थे. मोबाइल गायब था. बरही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >