हजारीबाग: दुकान बंद कर रहे ज्वेलर को चोरों ने बनाया निशाना, डिक्की से 20 लाख के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Hazaribagh News: महाराजगंज बाजार में बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. इस मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चौपारण से जयनारायण की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के चौपारण के चतरा रोड स्थित महाराजगंज बाजार में बुधवार देर शाम एक चोरी की घटना का मामला सामने आया है. चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाशों ने एक जेवर दुकानदार की बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. 

दुकान बंद करने के दौरान हुई वारदात 

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज निवासी सोने के व्यवसायी अलखदेव पोद्दार अपनी दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ कीमती जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए. इसके बाद दुकान का शटर बंद कर ताला लगाने लगे. तभी काले रंग की अपाची बाइक से आए युवकों ने मौका पाकर बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे सभी जेवर निकाल लिए. दुकानदार जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी इटखोरी की ओर फरार हो गए. 

बाजार में मचा हड़कंप 

घटना के बाद दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद पुलिस छापामारी कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >