हजारीबाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, दही-हांडी और मटका फोड़ प्रतियोगिता ने बांधा समां

बड़वार गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर में विशेष पूजा और दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

दारू (हजारीबाग). झारखंड के बड़वार गांव में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और विशेष लाइटिंग से मंदिर परिसर जगमगा उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. शाम को भगवान राधा-कृष्ण की आरती की गयी.

80 वर्षीय बैजनाथ यादव की भक्ति बनी प्रेरणा

राधा-कृष्ण मंदिर के निर्माता 80 वर्षीय बैजनाथ यादव नियमित रूप से भगवान को भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. उनकी रोजाना की भक्ति और सेवा ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. सुबह की पहली पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी उनकी अटूट आस्था को दर्शाती है.

आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जन्माष्टमी के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष महावीर कुमार यादव, सचिव विनय यादव, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव समेत इंद्रनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, रोहित यादव, मंटू यादव और पिंटू यादव सहित कई लोगों ने सहयोग किया.

दही-हांडी और मटका फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

जन्माष्टमी के अगले दिन राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में दही-हांडी और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया. ऊंचाई पर रस्सी से लटकाये गये मटके को फोड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया.

ये भी पढ़ें: RIMS में 1300 CCTV के बावजूद चोरी, ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काटकर फरार; मरीज बेहाल

आंखों पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ने की चुनौती

मटका फोड़ प्रतियोगिता में टीम के एक सदस्य की आंखों पर पट्टी बांधी गयी और साथी सदस्यों के निर्देश पर उसे मटके तक पहुंचकर फोड़ना था. इस दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपनी-अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आये.

दही-हांडी में बनी मानव पिरामिड, विजेताओं को मिला पुरस्कार

दही-हांडी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया और ऊंचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने का प्रयास किया. नीचे खड़े लोग तालियां बजाकर और उत्साह बढ़ाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते रहे. प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्टेशन मैनेजर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवनारायण प्रसाद

देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >