जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई मामले का निष्पादन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधायक अम्बा प्रसाद का जनता दरबार लगा.

बड़कागांव.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधायक अम्बा प्रसाद का जनता दरबार लगा. दर्जनों से ज्यादा विभिन्न प्रकार के मामले सामने आयें. इसमें ज्यादातर मामले को विधायक अंबा प्रसाद ने ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. मामले में खासकर जमीन संबंधित, पेयजल की समस्या समेत आम जनमानस से जुड़े मामले सामने आयें. महिलाओं की समस्या पर विधायक का विशेष ध्यान था. मंईया सम्मान योजना में शत प्रतिशत आवेदनों को लेने पर जोर था. विधायक ने कहा कि अफसर की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, बीडीओ जितेंद्र मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे, जिप प्रतिनिधि दीपक करमाली सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >