राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में नमन विद्या का शानदार प्रदर्शन, सात पदकों पर जमाया कब्जा

जमशेदपुर में आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में नमन विद्या के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन किया. पूरी खबर पढ़ें.

हजारीबाग. जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पांच से सात सितंबर तक आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में नमन विद्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में सात पदक अपने नाम किये.

आराध्या ने जीता स्वर्ण, कामिका को रजत

अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया. इसी वर्ग में कामिका चेतन ने रजत और सौम्या सिंह ने कांस्य पदक जीता. आराध्या ने अंडर-15 बालिका वर्ग में भी कांस्य पदक अपने नाम किया.

अंडर-11 बालक वर्ग में लक्ष्य चौरसिया, अंडर-11 बालिका वर्ग में आयरा इरफान सिद्दीकी और अंडर-13 बालक वर्ग में निर्वाण जैन ने कांस्य पदक हासिल किया.

हजारीबाग में टेबल टेनिस का स्तर बेहतर

एचडीटीटीए के सचिव मुरारी सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए नमन विद्या के योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रयास से हजारीबाग में टेबल टेनिस का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है. प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी. विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >