डीएवी सीनियर विंग कैनरी हिल में सोलो डांस प्रतियोगिता

डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता शनिवार को हुई.

हजारीबाग.

डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता शनिवार को हुई. सीनियर और जूनियर दोनों ग्रुप के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया. जूनियर वर्ग में सतलज हाउस की कृतिराज प्रथम, यमुना हाउस की तनिष्का राज को द्वितीय व सतलज हाउस की साक्षी गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला. सीनियर ग्रुप में सतलज हाउस की पारुल को प्रथम, सतलज हाउस निशा को द्वितीय, काबेरी हाउस की अदिति और गंगा हाउस की निशा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा हाउस के मास्टर वेद रत्न, यमुना हाउस मास्टर डीके झा, सतलज हाउस के मास्टर नाजुदा तबस्सुम, काबेरी हाउस के मास्टर स्मिति उपाध्याय, संगीत शिक्षक बीके दूबे और डांस शिक्षिका अपूर्वा वडियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन एन पांडेय के शांति पाठ से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >