नशामुक्ति अभियान तेज करने का निर्देश

नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक

हजारीबाग. समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी रिया सिंह ने की. इसमें जिले में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई पर चर्चा की गयी. डीडीसी ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में नशामुक्ति को लेकर नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. मानस पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सोशल मीडिया, बैनर-पोस्टर व एलइडी वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक करने को कहा. अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नियमित छापामारी कर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया. विद्यालयों में भी नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा बीज वितरण दुकानों में कृषि दवाओं की बिक्री पर निगरानी रखने को कहा. ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं की खरीद-बिक्री पर नजर रखने, क्षेत्र भ्रमण कर जांच करने और गड़बड़ी मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सदर एसडीओ आदित्य पांडेय व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >