योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

हजारीबाग. समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन, डोभा निर्माण, बिरसा हरित ग्राम, बागवानी, पीएम जनमन, पंचायती राज, जियो-टैगिंग, एबीपीएस, जेएसएलपीएस सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरानी एवं संचालित योजनाओं को स्पष्ट रणनीति के तहत समय पर पूरा करें. उन्होंने एफटीओ जेनरेशन के कार्य में तेजी लाने तथा एरिया ऑफिसर की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा. विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की समुचित देखभाल पर जोर दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं नये स्वीकृत आवासों के निर्माण की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी प्रखंडों में पूर्ण योजनाओं का शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जेएसएलपीएस के तहत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, पीडी जनरेशन, वर्मी कंपोस्ट, लाइव स्टॉक व प्रोड्यूसर ग्रुप से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. पंचायत भवनों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा 15वें वित्त आयोग से जुड़े कार्यों की प्रगति पर बल दिया गया. बैठक में प्रशिक्षु आइएएस, सभी बीडीओ, बीपीओ, डीपीएम, बीपीएम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >