दनुआ घाटी में नियमित पेट्रोलिंग का निर्देश

नव पदस्थापित डीएसपी ने किया निरीक्षण

चौपारण. नव पदस्थापित डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित दनुआ घाटी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उक्त स्थल पर आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को गंभीरता से लिया. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीएसपी ने घाटी के तीखे मोड़, खराब दृश्यता वाले स्थानों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. कहा कि दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग, वाहनों की गति पर नियंत्रण तथा भारी वाहनों की जांच का अभियान चलाया जायेगा. डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि घाटी क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जाये. ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके. उन्होंने वाहन चालकों से घाटी में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, ओवरटेक से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. स्थानीय लोगों ने भी डीएसपी को घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >