मंडई डंपिंग यार्ड विवाद को लेकर वार्ता, तीन सप्ताह में कचरा प्रोसेसिंग करने का निर्देश

नगर निगम का डंपिंग यार्ड मंडई में कचरा गिराने के विवाद को लेकर महापौर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

हजारीबाग. नगर निगम का डंपिंग यार्ड मंडई में कचरा गिराने के विवाद को लेकर महापौर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. मंडई पंचायत भवन में स्थानीय ग्रामीण बुद्धिजीवी लोग नगर निगम के पदाधिकारी समेत कई लोग शामिल हुए. जिसमें शहर से डोर टू डोर कचरा उठाव होने के बाद मंडई डंपिंग यार्ड में गिराया जाता था. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध कर काम को बंद कर दिये थे. नगर निगम ने इस समस्या के समाधान को लेकर बैठक की है. जिसमें कहा है कि डपिंग यार्ड में जमा होनेवाले कचरा को प्रोसेसिंग कर निस्तारण किया जायेगा. यह कार्य गुरु रामदास एजेंसी द्वारा किया जाना है. प्रोसेसिंग का कार्य नहीं होने के कारण डंपिंग यार्ड में कूड़ा का ढेर जमा हो गया है. जिससे निकलनेवाले बदबू से स्थानीय लोग परेशान होने की समस्या बताया है. महापौर अरविंद कुमार, उप महापौर अविनाश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय ने एजेंसी को तीन सप्ताह के अंदर गारवेज प्रोसेसिंग से कचरा निस्तारण कार्य करने का निर्देश दिया है, जिससे यह समस्या स्वत समाप्त हो जायेगा. बैठक में वार्ड पार्षद विकास यादव, विजय प्रसाद, अनिल कुमार, नगर प्रबंधक उपेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, फूड इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सेमेट्री सुपरवाइजर ओमप्रकाश, फिरोज खान समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >