कार्यक्रम स्थलों की साज-सज्जा के निर्देश

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

हजारीबाग. गणतंत्र दिवस को लेकर समाहरणालय सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी रिया सिंह ने की. बैठक में गणतंत्र दिवस पर सभी कार्यक्रम स्थलों की साज-सज्जा, रंगाई-पुताई तथा नये राष्ट्रीय ध्वज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को दी गयी. गणतंत्र दिवस समारोह में परेड प्रदर्शन करने वाले विभिन्न प्लाटूनों की तैयारी की जानकारी भी ली गयी. संबंधित पदाधिकारियों को परेड का अभ्यास समय पर एवं अनुशासित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. झांकी प्रस्तुत करनेवाले विभागों को थीम प्रस्तुत करने को कहा गया. झांकियों के लिए ट्रेलर दिखाने की व्यवस्था करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया. स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. बैठक में गणतंत्र दिवस के दिन शराब एवं मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने, शहीद स्मारक, सभी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कराने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति गठित करने के निर्देश दिये गये. बैठक में एसडीओ, प्रशिक्षु आइएएस, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >