10,000 रुपये और फ्री में जापान टूर, इंस्पायर अवॉर्ड्स में झारखंड के किस जिले से हुए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन?

भारत सरकार की INSPIRE MANAK स्कीम के तहत झारखंड के 7,913 स्कूली विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल 3,007 नामांकनों के साथ राज्य में नंबर-1 रहा. टॉप 60 छात्रों को जापान की अध्ययन यात्रा का मौका मिलेगा.

हजारीबाग: देश भर के स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और इनोवेशन (Innovation) को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया (NIF) द्वारा संचालित 'इंस्पायर मानक स्कीम' (INSPIRE MANAK Scheme) के तहत झारखंड की अब तक की प्रगति रिपोर्ट सामने आ गई है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर से अब तक कुल 7,913 विद्यार्थियों का ऑनलाइन नॉमिनेशन दर्ज किया जा चुका है. योजना के तहत कक्षा 6ठी से 12वीं (10 से 17 वर्ष आयु वर्ग) के विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के टॉप 60 विद्यार्थियों को जापान की अध्ययन यात्रा (Japan Tour) पर भेजा जाएगा, जबकि प्रोजेक्ट मॉडल तैयार करने के लिए चयनित विद्यार्थियों को 10,000 रुपये की सहायता राशि सीधे खाते में (DBT) मिलेगी.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल राज्य में नंबर-1

प्रमंडलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 3,007 नामांकनों के साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल पूरे राज्य में शीर्ष स्थान पर है. इसके तहत हजारीबाग 1,071, बोकारो 957, रामगढ़ 527, धनबाद 203, गिरिडीह 107, कोडरमा 101 और चतरा 41 लोगों का दाखिला हुआ है. दूसरे स्थान पर पलामू प्रमंडल है. इस प्रमंडल में 1,699 लोगों ने नामांकन लिया है. इसमें पलामू के 1,485, लातेहार 159 और गढ़वा के 55 लोग शामिल हैं. तीसरे स्थान पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल हैं. इस प्रमंडल से 1,361 लोगों का नामांकन हुआ है. इसमें लोहरदगा से 363, रांची से 353, गुमला से 322, सिमडेगा से 252 और खूंटी से 71 लोग शामिल है. चौथे स्थान पर संथाल परगना प्रमंडल हैं. यहां से 1,038 लोगों का नामांकन हुआ है. इसके तहत गोड्डा से 496, दुमका से 183, पाकुड़ से 164, जामताड़ा से 102, देवघर से 68 और साहिबगंज से 25 लोगों का दखिला हो चुका है. वहीं, कोल्हान प्रमंडल से 808 लोगों का नामांकन हुआ है. इसमें पूर्वी सिंहभूम से 581, सरायकेला-खरसावां से 198 और पश्चिमी सिंहभूम 29 लोग शामिल है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 6 दिन से लापता पलामू के महेंद्र की खोज में नेपाल पहुंचे परिजन

पलामू टॉप पर, साहिबगंज सबसे पीछे

सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाले 5 जिले

पलामू: 1,485

हजारीबाग: 1,071

बोकारो: 957

पूर्वी सिंहभूम: 581

रामगढ़: 527

सबसे कम नॉमिनेशन वाले 5 जिले

साहिबगंज: 25

पश्चिमी सिंहभूम: 29

चतरा: 41

गढ़वा: 55

देवघर: 68

15 सितंबर तक मौका, पिछड़े जिलों को तेजी लाने की जरूरत

झारखंड में इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रांची की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक नीलम आईलीन टोप्पो को राज्य का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है. साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, गढ़वा और देवघर जैसे पिछड़ रहे जिलों के विद्यालयों को नामांकन में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राज्य से अधिक से अधिक बाल वैज्ञानिकों के आइडिया राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकें. इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल www.inspireawards-dst.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन से विवाद के बीच बोले जयराम, "मेरी लड़ाई किसी पुलिसकर्मी से नहीं, भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है; मैं न झुकूंगा न रुकूंगा"

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >