एसीआरएम ने किया कटकमसांडी में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण

पुराने ट्रैक को हटा कर नयी पटरियां बिछायी गयी हैं.

कटकमसांडी. धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड पर कठौतिया स्टेशन के पास मंगलवार को धनबाद मंडल के एसीआरएम शुभमय मित्रा ने नयी रेल ट्रैक का निरीक्षण किया. पुराने ट्रैक को हटा कर नयी पटरियां बिछायी गयी हैं. अधिकारियों ने बारीकी से इसकी जांच की. धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों की देखरेख में रेलवे इंजन चला कर ट्रायल किया गया. ट्रैक की सुरक्षा और मजबूती की जांच की गयी. इस दौरान इरकॉन के अधिकारी रजनीकांत और तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे. रेलवे अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी. कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण और सफल ट्रायल के बाद रेलवे प्रशासन ने घोषणा की कि इस मार्ग पर रेल परिचालन शुरू होगा. रेलवे पटरी का कार्य होने के कारण मंगलवार को कोडरमा से बरकाकाना तक चलने वाली ट्रेन का परिचालन बंद रखी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umakant

उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >