शहर के मटन-चिकन दुकानों की जांच

कई दुकानों में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पायी गयी, खुले में हो रही थी मांस की बिक्री

हजारीबाग. खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मटन-चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने लेपो रोड, इमलीकोठी, मिशन हॉस्पिटल क्षेत्र, दीपूगढ़ा और हीराबाग चौक समेत कई स्थानों पर जांच की. टीम ने गोल्डेन चिकन सेंटर, भारत मटन शॉप, रॉयल चिकन सेंटर, प्रिंस मटन शॉप, मुस्कान चिकन सेंटर सहित दर्जन भर से अधिक दुकानों की जांच की. जांच में कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आयीं. कई प्रतिष्ठानों में खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीकरण नहीं पाया गया, जबकि कई जगह खुले में मांस लटकाकर बिक्री की जा रही थी. इसके अलावा अस्वच्छ परिसर में मांस काटने और बेचने की शिकायत भी मिली. टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों का पालन अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >