बड़कागांव में स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

बड़कागांव के सती इंग्लिश एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक हुई. विद्यालय में प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

बड़कागांव : नयाटांड़ पंचायत स्थित सती इंग्लिश एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य संतोष राम ने की, जबकि संचालन बिना कुमारी और कृष्ण कुमार सोनी ने किया. बैठक में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

झंडोत्तोलन, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

इसके तहत विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद झंडोत्तोलन, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी. प्राचार्य संतोष राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है.

बच्चों में विशेष उत्साह

इस पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहता है. बच्चों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बैठक में शिक्षक कृष्ण कुमार सोनी, बिना कुमारी, रूपेश कुमार, जयनंदन कुमार, मनीषा कुमारी गिरी, शशि कुमारी, गंगा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पल्लवी कुमारी, शिफा नाज, उर्षेला मिंज समेत विद्यार्थी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >