चेपाखुर्द खेल मैदान में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

चेपाखुर्द में विधायक अंबा प्रसाद ने सीपीएल चेपाखुर्द प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया.

बड़कागांव.

चेपाखुर्द में विधायक अंबा प्रसाद ने सीपीएल चेपाखुर्द प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का आयोजन किया. इसमें 32 टीमों ने भाग लिया. मैच का उदघाटन इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज ने क्रिकेट शॉट लगाकर किया. मैच महुगाई कला व पेटो टीम के बीच हुआ. इसमें से महुगाई कला ने पेटो पर 124 रनों से जीत दर्ज की. अंकित राज ने कहा की इस तरह खेल आयोजन होने से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. टूर्नामेंट में विजेता टीम को 9999 रुपये और उपविजेता टीम को 5555 रुपये व कप देकर सम्मानित किया जायेगा. मैच का लाइव स्कोर क्रिकहिरोस में देख सकते हैं. मौके पर रोहित सिंह, पदूम साव, रियासत हसन, आरिफ इकबाल, सीताराम साव, सुरेंद्र राम, रागिब अफजल, विक्की करमाली, सोनू, सद्दाम, बबलू, बबन, अमित, अनिल, रहमत, राजेंद्र, पप्पू, बबलू, नीरज व अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >