बरकट्ठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त

बरकट्ठा पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरकट्ठा: अवैध बालू कारोबार और परिवहन के खिलाफ बरकट्ठा थाना पुलिस ने कार्रवाई किया. पुलिस ने बुधवार की रात छापामारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के सख्त प्रतिबंधों को दरकिनार कर अवैध तरीके से बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है.

सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस बल के साथ छापामारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिंद्रा कंपनी के दो लाल रंग के ट्रैक्टरों को पकड़ लिया. दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर बरकट्ठा थाना ले आयी. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ़ खनन अधिनियम और अन्य अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >