इचाक में मनमानी कीमत पर यूरिया बेचने का आरोप, किसान परेशान

इचाक प्रखंड के किसान खाद विक्रेताओं की मनमानी से जूझ रहे हैं. यूरिया के 45 किलो के पैकेट 380 रुपये में बिकने का आरोप है, जो सरकारी दर से कहीं अधिक है. किसानों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

इचाक, हजारीबाग: इचाक प्रखंड के किसान इन दिनों खाद विक्रेताओं की मनमानी से परेशान हैं. किसानों का आरोप है कि दुकानदार 45 किलो का एक पैकेट यूरिया 380 रुपये में बेच रहे हैं. इससे किसानों में नाराजगी है.

रतनपुर गांव के किसान सह सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रदेव प्रसाद मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को 268 रुपये प्रति पैकेट की दर से यूरिया उपलब्ध कराने की घोषणा की है, लेकिन किसानों को इसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इचाक के दुकानदार किसानों से 380 रुपये लेकर उनका दोहन कर रहे हैं.

इंद्रदेव मेहता ने बताया कि इचाक बाजार, दरिया, बरका, जलौंध, करियातपुर समेत अन्य स्थानों के खाद-बीज विक्रेताओं द्वारा किसानों से खुलेआम 380 रुपये लिये जा रहे हैं. उन्होंने प्रखंड एवं जिला कृषि पदाधिकारी से खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >