हजारीबाग: संत जेवियर्स स्कूल मैदान में हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी का दूसरी फुटबॉल मैच बुधवार को हुआ. मैच हॉक्सा बनाम सीएक्सएच स्कूल टीम के बीच खेला गया. मैच बराबरी पर खत्म हुआ. पेनाल्टी शूट में हॉक्सा की टीम ने मैच काे 6-5 से जीत लिया और हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया.
उमाकांत के नेतृत्व में हॉक्सा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य एवं स्कूल के सभी सदस्यों ने हॉक्सा टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. प्राचार्य ने कहा कि हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुराने और नये खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, मित्रता, अनुशासन और टीम स्पिरिट को मजबूत करने वाला यादगार है. विजेता टीम को ट्राफी दिया गया.
