बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट
बड़कागांव(हजारीबाग). जेएसएलपीएस में कार्यरत कैडरों का मानदेय सम्मानजनक बढ़ोतरी एवं यात्रा भत्ता सहित सात सूत्री मांग को लेकर सभी कर्मियों ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया. इसकी प्रतिलिपि बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में भी दिया गया.
ग्रामीण समुदाय के बीच निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि जेएसएलपीएस के साथ कार्यरत विभिन्न इकाई के कैडर जीसीआरपी, बीडीएसपी, सीआरपी, इपी, सेतु दीदी, एफएलसीआरपी, एडब्लू, एकेएम, एपीएस जेआरपी एवं इबीके सहित कई इकाई के कैडर वर्षों से ग्रामीण समुदाय के बीच आजीविका संवर्द्धन, वित्तीय समावेश उद्यमिता विकास, सामुदायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जेएसएलपीएस की विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
वर्तमान मानदेय को बताया अपर्याप्त
कार्य की प्रकृति जिम्मेवारी समय तथा क्षेत्रीय आवागमन में होने वाले व्यय की तुलना में वर्तमान मानदेय सभी कैडरों का अपर्याप्त है. मानदेय में समय अनुकूल एवं सम्मानजनक वृद्धि किया जाना जरूरी है.
सात सूत्री मांग में क्या-क्या शामिल
सात सूत्री मांग में कुशल कैडर का मानदेय भुगतान न्यूनतम प्रतिदिन 1000, क्षेत्र की दूरी एवं कार्य की आवश्यकता के अनुरूप उचित यात्रा भत्ता, अतिरिक्त अधिकृत कार्य प्रशिक्षण बैठक यदि के लिए नियमानुसार उचित भत्ता की सुविधा, मंदी में हर साल 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, भविष्य निधि में पंजीकृत कर लाभ, कम्युनिकेशन के लिए 4,000 प्रति माह एवं बीमा सुरक्षा का लाभ देने की मांग शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार से 14 सितंबर तक मांगा जवाब
