गृह विज्ञान के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

हजारीबाग के विभावि गृह विज्ञान विभाग के छात्रों ने रांची में सुधा डेयरी और दिव्यांग केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

हजारीबाग. विभावि के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने रांची का एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण किया. विभागाध्यक्ष सह समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस ने बताया कि विद्यार्थियों ने सबसे पहले गुरु नानक होम फॉर हैंडिकैप्ड एंड अदर डिसेबल्ड चिल्ड्रेन का भ्रमण किया. वहां संस्था के अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों की देखभाल, पुनर्वास और संचालित गतिविधियों की जानकारी दी. इसके बाद विद्यार्थियों ने रांची स्थित सुधा डेयरी प्लांट का भ्रमण किया. अधिकारियों ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और वितरण की आधुनिक व्यवस्था की जानकारी दी. शैक्षणिक परिभ्रमण में विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >