भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश की हेमंत सरकार : अजीत चंद्रवंशी

प्रखंड में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया.

भाजपा का भ्रष्टाचार और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ धरना 24इचाक1में- धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता इचाक. प्रखंड में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार बक्सी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आक्रोश जताया. धरना में जिला प्रभारी अजीत चंद्रवंशी और रेणुका साहू ने भाग लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जल, जंगल और जमीन के नाम पर सत्ता में आकर खनिज संसाधनों की लूट मचा दी है. बालू, कोयला, पत्थर और लोहा जैसे खनिजों के अवैध उत्खनन से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है और अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है. रेणुका साहू ने पेंशन योजनाओं की बदहाली पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन महीनों से बंद हैं, और मंईयां सम्मान योजना में भी हजारों महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं. प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त हजारीबाग के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. विरोध प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र ठाकुर, जिप सदस्य रेणु देवी, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, मुखलाल मेहता, अशोक कुमार मेहता, रजनी शर्मा, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, राजकुमार राम, मुखिया नंदकिशोर कुमार, विकास कुमार पांडेय, उदय कुमार, संतोष ठाकुर, मेघनाथ कुशवाहा, संजय यादव, कृष्णा मेहता, दिलीप सिंह, लक्ष्मण कुमार, कंचन मेहता, प्रेम लाल मेहता, रामजय शर्मा, विनय सिंह, शंकर सिंह, राजकुमार राम, सुरेश मेहता, बलराम महतो, लीलावती देवी, केदार नाथ सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रिका यादव, पिंटू प्रसाद, उपेंद्र कुमार, बंगाली महतो, गणेश पांडे, संजय यादव, सतेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >