बेटी से मिलने की हसरत रह गयी अधूरी, हजारीबाग में 'यमराज' बनकर दौड़ रहे टर्बो ने महिला को कुचला, 4 घायल

Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग के बड़कागांव-केरेडारी रोड पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला को तेज रफ्तार टर्बो ने कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य घायल हैं. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

Hazaribagh Road Accident, हजारीबाग, (संजय सागर): हजारीबाग स्थित बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव-केरेडारी भाया टंडवा रोड स्थित महटिकरा चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस घटना में एक अधेड़ महिला तेतरी देवी की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार महिला अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से हजारीबाग अपने बेटी मिलने जा रही थीं. इस, दौरान दूसरी बाइक पर सवार अफसर रजा अपनी बड़ी मां और बहन के साथ बेलतू की ओर जा रहा था. जैसे ही दोनों बाइक महटिकरा चौक के पास पहुंची आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे पांच लोग सड़क पर गिर पड़े.

फाइबर ब्लॉक लदे टर्बो ने महिला को कुचला

इस बीच हजारीबाग से सीकरी एनटीपीसी टाउनशिप की ओर जा रहे फाइबर ब्लॉक लदे टर्बो ने सड़क पर गिरी तेतरी देवी को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे महिला करीब 15 मीटर तक घसीटती चली गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

Also Read: बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता

ग्रामीणों ने टर्बो चालक प्रवीण यादव और अफसर रजा को पुलिस के हवाले किया

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और टर्बो चालक प्रवीण यादव और बाइक चालक अफसर रजा को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतका की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी फूलचंद महतो की पत्नी के रूप में हुई है. इधर हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने महटिकरा चौक और चमगढ़ा चौक पर सड़क जाम कर दी. कई मार्गों को भी बाधित कर दिया गया, जिससे हजारीबाग और टंडवा जाने वाली बस सेवाएं ठप हो गयीं. परिजनों ने मुआवजे और घायलों के इलाज की मांग की है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read: CBI के शिकंजे में रेलवे इंजीनियर! बोकारो में घूस लेते धराया, बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी ‘कमीशन’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >