Hazaribagh News: चैन की नींद सो रहे थे पति-पत्नी, अचानक गिरी घर की छत, दबकर दंपति की मौत

Hazaribagh News : रसोईया धमना गांव में कल रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी. कल रात मो हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून घर पर सो रही थी, तभी अचानक घर की छत गिर गयी. इस हादसे में दंपति की मौत हो गयी.

Hazaribagh News| बरही, जावेद इस्लाम : हजारीबाग जिले के बरही में रसोईया धमना गांव में कल रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी. कल रात मो हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून घर पर सो रहे थे, तभी अचानक घर की छत गिर गयी. इस हादसे में मौके पर ही दंपति की मौत हो गयी. घटना देर रात करीब 12 बजे की है.

घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल व अंचल अधिकारी

टूटे हुए छत का जायजा लेते

घटना की जानकारी मिलते ही आज सोमवार की सुबह बरही अनुमंडल अधिकारी जोहन तुड्डू और बरही अंचलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. जुमेरा खातून पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य थी. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela: देवघर में जोरों पर श्रावणी मेले की तैयारी, कांवरिया पथ पर बिछेगा गंगा का बालू

Crime News: कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, व्यवसायियों को दी खुली धमकी

कांटाटोली फ्लाईओवर के गार्डवॉल में नजर आ रही दरार, जुडको ने दावे को नकारते हुए कहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >