जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

जिला स्तरीय तीन दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार से शहर के कर्जन ग्राउंड और न्यू स्टेडियम (संत कोलंबस मैदान) दोनों जगहों पर एक साथ शुरू होगा.

हजारीबाग.

जिला स्तरीय तीन दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार से शहर के कर्जन ग्राउंड और न्यू स्टेडियम (संत कोलंबस मैदान) दोनों जगहों पर एक साथ शुरू होगा. उदघाटन डीसी नैंसी सहाय करेंगी. डीइओ प्रवीन रंजन ने बुधवार को बताया प्रखंड स्तर पर चैंपियन बने अंडर-15 बालक वर्ग व अंडर-17 बालक-बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा बनेंगे. पहले दिन लगभग 350 खिलाड़ी भाग लेंगे. खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर ही उनके लिए नाश्ता व खाने की व्यवस्था की गयी है. टूर्नामेंट 29 जून तक चलेगा. जिला स्तर पर विजय प्रतिभागी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. फुटबॉल प्रतियोगिता में सभी 16 प्रखंड सदर, दारू, चलकुसा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा व कटकमसांडी को शामिल किया गया है. कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) सुनीला लकड़ा नोडल पदाधिकारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >