उमाकांत शर्मा की रिपोर्ट कटकमदाग (हजारीबाग): सांसद खेल महोत्सव 2026 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 15वें संस्करण का शुभारंभ कटकमदाग फुटबॉल मैदान में हुआ. इस वर्ष कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की कुल 46 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. इनमें पुरुष वर्ग की 42 और महिला वर्ग की चार टीमें शामिल हैं.
महिला वर्ग के उद्घाटन मैच में जमुआरी ने मारी बाजी
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महिला वर्ग में जमुआरी और सलगांवा टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में जमुआरी की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया. नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2016 में कटकमदाग के इसी फुटबॉल मैदान से सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर हुई थी. देखते ही देखते यह आयोजन पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में लोकप्रिय हो गया और अब इसका 15वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आवाज बनेंगे लोहरदगा के शिक्षक आलमीन अंसारी
सादगी के साथ सांसद ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण उद्घाटन समारोह सादगीपूर्ण रखा गया. इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल के महत्व पर अपने विचार रखे.
खेल के साथ पढ़ाई पर भी दें ध्यान
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है. यही प्रेरणा उन्हें जीवन में सही मुकाम तक पहुंचाने में सार्थक साबित होती है. उन्होंने युवाओं से खेल के साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की. साथ ही नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें- तेतरतर दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, मिथलेश बने अध्यक्ष
खिलाड़ियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर मैदान में नमो जर्सी पहने दर्जनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकजुटता का परिचय दिया. खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया. आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश प्रमुखता से दिया गया.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सुमन कुमार पप्पू, सांसद प्रतिनिधि इंद्र नारायण कुशवाहा, केपी ओझा, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह, किशोर कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, कविंद्र यादव, मिथलेश यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र गुप्ता, संचालन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, जगरनाथ प्रजापति, बसंत यादव, मनीष कुमार, गणेश तुरी, दीपक कुमार पंडित, अनिल मिश्रा, टोनी जैन, दामोदर प्रसाद, कृष्णा मेहता, महेश प्रसाद, कमल कुमार साहू, परमेश्वर साहू, धनेश्वर कुमार, हीरामन कुमार, हरिनाथ यादव, राजू यादव, धीरज राणा, रोहन साहू और तुलसी कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे.
