हजारीबाग के केरेडारी कोल माइंस में धूं-धूं कर जला हाइवा, ट्रांसपोर्टिंग के दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी

Hazaribagh Fire News: हजारीबाग के केरेडारी कोयला खदान क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया है. काबेद बैरियर के पास ट्रांसपोर्टिंग में लगे एक हाइवा वाहन में अचानक भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने देखते ही देखते वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. नकाश कंपनी के अधीन चलने वाले इस वाहन के जलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. पढ़ें, अग्निशमन विभाग की टीम ने कैसे पाया आग पर काबू?

Hazaribagh Fire News, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत कोल माइंस क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे एक हाइवा वाहन में अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना काबेद बैरियर नंबर-01 के समीप घटित हुई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह लपटों के घेरे में आ गया. इस आकस्मिक घटना के बाद माइंस क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

शॉर्ट सर्किट बना आग का प्राथमिक कारण

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, हाइवा में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के समय वाहन सामान्य रूप से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगा हुआ था. अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते चिंगारी ने भीषण आग का रूप धारण कर लिया. गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

Also Read: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

नकाश कंपनी के अधीन कार्यरत था वाहन

जानकारी के अनुसार, उक्त हाइवा वाहन नकाश कंपनी के अधीन कोयला ढुलाई का कार्य कर रहा था. वाहन के मालिक पांडु गांव निवासी कमलेश दास बताए जा रहे हैं. आग की इस चपेट में आने से वाहन के इंजन और केबिन को काफी गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है.

दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग (दमकल) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खड़े वाहनों तक फैलने से रोका जा सका. यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो माइंस क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. फिलहाल, केरेडारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

Also Read: रांची वाले पहले ही भर लें बाल्टी और टैंक, कल 12 घंटे नहीं आएगा पानी, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >