हजारीबाग में टोका लगाकर बिजली जलाना पड़ा महंगा, 11 लोगों पर केस दर्ज

हजारीबाग के रकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

हजारीबाग: हजारीबाग के रकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अभियान बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में चलाया गया.

छापेमारी के दौरान सलैया निवासी संजय कुमार, डमर चौक कलहाबाद निवासी विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, राजू प्रसाद, अशोक प्रसाद, टुनीलाल प्रसाद और लक्ष्मण प्रसाद, छहरियामो निवासी दयाल सिंह, रविंद्र सिंह और गोविंद सिंह तथा गंगपाचो निवासी बिरेंद्र रविदास को बिजली चोरी करते पकड़े जाने का दावा किया गया है.

इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता ने बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 126/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कुछ लोगों को बिजली बिल बकाया रखने के साथ पोल से टोका लगाकर और अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़ा गया.

सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित नियमों के अनुसार मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की. बिना मीटर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >