हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh Accident News: झारखंड के हजारीबाग शहर के बाबा पथ चौक पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मी अजय ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. वह हजारीबाग बिजली विभाग में कार्यरत थे तथा मूल रूप से पतरातू के निवासी बताए जाते हैं.
चालक मौके से हुआ फरार
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अजय ठाकुर किसी काम से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी. विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में नशे के खिलाफ कार्रवाई, कुड़ृ में 5 लाख के स्टोन मार्क ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में हल्की बारिश से किसानों की खिल उठीं बांछें, अब अंकुर जाएंगे खेत में बोए बिचड़ा
