हजारीबाग में सज गया ईद बाजार, खरीदारों की उमड़ने लगी भीड़

Hazaribagh Eid Market: हजारीबाग में ईद को लेकर बाजार सज गए हैं और खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. जामा मस्जिद रोड समेत कई इलाकों में कपड़े, जूते, टोपी और सेवई की खरीदारी तेज है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. बाजारों में देर रात तक रौनक बनी हुई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh Eid Market: झारखंड के हजारीबाग में ईद को लेकर सभी ओर उत्साह का माहौल है. शहरी क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड सहित अन्य इलाकों के बाजारों में ईद की रौनक है. लोग कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र (खुशबू) के बाद सेवई की खरीदारी में जुट गए हैं. थोड़ी धूप के बावजूद खरीदार बाजारों में उमड़ रहे हैं. बच्चे एवं महिलाओं की भी बाजारों में भीड़ है. चारों ओर ईद की खुशी है. बाजार में महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कपड़ों की दुकान के साथ-साथ चूड़ियां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध हैं. खरीदारों पर महंगाई का कोई असर नहीं है. इराक-इजरायल अमेरिका के बीच हो रही जंग और इससे चारों ओर गैस सिलेंडर की किल्लत से बेपरवाह लोग एक दूसरे को ईद की खुशियां बांटने में लगे हैं.

दुकानों में लग रही भीड़

शाम के समय बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है. लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं. नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी ईद को लेकर खासा उत्साहित है, अपने अभिभावकों के साथ वे भी खरीदारी कर रहे हैं. गली मोहल्ले में देर रात तक दुकान खुल रही है. इसके लिए बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

सुरक्षा चौक-चौबंद

ईद सहित सरहुल एवं रामनवमी त्यौहारों को देखते हुए चारों ओर जिला प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत है. सभी चौक चौराहे पर पुलिस एवं सिविल ड्रेस में मजिस्ट्रेट तैनात है. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: चतरा में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, रायफल से खुद को मारी गोली

बाजार में तरह-तरह की सेवई

इस बार बाजार में तरह-तरह की सेवई मौजूद है. रांची का चैईना सेवई 100-120 रूपये किलोग्राम बिक रहा है. पटना का माकुती 120-130, पटना का स्पेशल लछ्छा रहमानिया 140-160, बनारस का लछ्छा 140-160, बंगाल का हांथ लछ्छा 160-180 और दिल्ली का 2.50 किग्रा का पैकेट सेवई (मैदा-सुज्जी से बना) 130 रूपये किलोग्राम बिक रहा है. वही, रंग-बिरंगी टोपियों से बाजार भरा पड़ा है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पूजा को लेकर पलामू में निकली मंगलवारी शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >