सड़क सुरक्षा में हजारीबाग जिले को दो पुरस्कार

रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में कार्यक्रम

हजारीबाग. राज्य में परिवहन विभाग की ओर से एक जनवरी से शुरू राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना का समापन शनिवार को राजधानी रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में किया गया. इसमें हजारीबाग जिले को दो पुरस्कार मिले हैं. प्रथम पुरस्कार जिले भर में सड़क सुरक्षा के मानकों को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए दिया गया है. वहीं, द्वितीय पुरस्कार गुड समरिटन के प्रचार-प्रसार के लिए मिला है. मौके पर डीटीओ बैद्यनाथ कामती, मोटरयान निरीक्षक बिरसू सिंह, रवीना कुमारी, हजारीबाग सड़क सुरक्षा के प्रबंधक संतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट शारिक इकबाल एवं आइटी सहायक अरविंद कुमार मौजूद थे.

बडासी गांव में पांच शराब भट्ठी ध्वस्त

हजारीबाग. मुफ्फसिल पुलिस ने शनिवार को बडासी गांव में छापामारी कर पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही करीब 10 क्विंटल से अधिक जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया. वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, महुआ गलाने में इस्तेमाल ड्राम को तोड़ दिया गया. शराब चुलाई के लिए बनायी गयी झोपड़ी को गिरा दी गयी. थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र के सभी इलाके में छापामारी अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >