झारखंड के हजारीबाग में अपराधियों ने दिन दहाड़े बरसाई गोलियां, NTPC के अधिकारी की मौत

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग में अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

NTPC के डीजीएम कुमार गौरव, File Photo Prabhat Khabar

हजारीबाग, शंकर प्रसाद : हजारीबाग में अपराधियों ने बड़ी घटना अंजाम दिया है. एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मार हत्या कर दी गयी है. गोली उनके पीठ में लगी. आनन फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार सुबह 9.30 बजे जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में स्थित फतहा के पास की है. पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है.

दफ्तर जा रहे थे तभी अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव का ऑफिस एनटीपीसी के केरेडारी स्थित पांडू कार्यालय में है. शनिवार की सुबह वह हजारीबाग से अपने दफ्तर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. पीठ में गोली लगने के बाद वह वहीं गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जिस स्थान पर गोलीबारी हुई है वह हजारीबाग और बड़कागांव के बीच का इलाका है. इस इलाके में पहले भी करीब दो साल पहले रीत्विक कंपनी के जीएम को अपराधियों ने गोली मार दी थी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सोशल मीडिया को एडल्ट कंटेंट का अड्डा कैसे बना रहे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स?

अधिकारी और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल

एनटीपीसी के डीजीएम रैंक की अधिकारी की हत्या के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कई काम चल रहे हैं. इस वजह से अधिकारियों का वहां जाना-आना लगा रहता है. शनिवार की घटना के बाद अब यहां रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. इस बाबत हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त होंगे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >