जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, गांव पहुंचीं सीओ

मनार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई.

कटकमसांडी.

मनार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. मामले में सोमवार को कटकमसांडी सीओ सबिता सिंह घटना स्थल पर पहुंचीं. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घंटों वार्ता किया गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरवाया गया. सीओ ने कहा कि जमीन किसकी है वह जांच करने के बाद स्पष्ट होगा. तबतक दोनों पक्ष शांति बनाकर रखें. रविवार को दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया. वहीं दोनों पक्षों से एक-एक लोग जख्मी हुए. इलाज शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है. इस घटना में मनार गांव निवासी योगेंद्र यादव व मूलचन्द भुइयां घायल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >