गीता साइंस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

कोर्रा स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज के कला संकाय के छात्राओं ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है.

हजारीबाग.

कोर्रा स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज के कला संकाय के छात्राओं ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है. किरण कुमारी 380 अंक लाकर कॉलेज में शीर्ष स्थान प्राप्त की. द्वितीय स्थान अंशु कुमारी 359 अंक, तृतीय स्थान नीतू कुमारी 352 अंक प्राप्त की. इसके अलावा निर्जला कुमारी 350, रिया कुमारी 338 और नीतू कुमारी 336 अंक लाकर सभी शिक्षकों को गौरवान्वित किया. प्राचार्य संजय कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कॉलेज के शिक्षकों में सदानंद कुमार, सूरज कुमार, चित्र दयाल कुमार, शशि रंजन पाठक, सोनम कुमारी, संजीत कुमार, राकेश हंसदा, सूरज कुशवाहा समेत अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >