मोबाइल छिनतई करते बाइक सवार तीन आरोपी गिरफ्तार

कोर्रा थाना क्षेत्र में एक राहगीर से मोबाइल छिनतई करते मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया.

हजारीबाग.

कोर्रा थाना क्षेत्र में एक राहगीर से मोबाइल छिनतई करते मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया. तीनों आरोपियों को कोर्रा पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए आरोपियों के पास से छिनतई किया गया मोबाइल समेत तीन मोबाइल, एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया. पकड़े गये आरोपियों में कटकमदाग के कदमा मोहल्ला के अभिजीत कुमार, लोहसिंघना के शिवपुरी के अमित कुमार दुबे और रणधीर कुमार का नाम शामिल है. थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने कहा कि पकड़े गये आरोपियों की आपराधिक इतिहास को खंगाल जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >