पेड़ से लटका मिला युवती का शव, 25 अप्रैल थी शादी

सिंघरांवा न्यू कॉलोनी टोला लेढिया से बुधवार को पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवती का शव बरामद किया. मृतका मनिता कुमारी (23 वर्ष) पिता रामधनी यादव की पुत्री थी.

चौपारण.

सिंघरांवा न्यू कॉलोनी टोला लेढिया से बुधवार को पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवती का शव बरामद किया. मृतका मनिता कुमारी (23 वर्ष) पिता रामधनी यादव की पुत्री थी. परिजनों ने बताया घर में किसी तरह का पारिवारिक विवाद नहीं था. मनिता की शादी 25 अप्रैल को होनी थी. घर वाले शादी की तैयारी में लगे हुए थे. इसके लिए उसके रिश्ते चंदवारा के खंडी गांव में तय हुआ था. मृतका की मां गेंहू काटने गयी थी. मनिता घर पर ही थी. मां गेंहू काटकर जब घर लौट रही थी, तो रास्ते में एक पेड़ की डाली अपनी बेटी मनिता का शव दुपट्टा में लटका हुआ देखा. उसने आनन-फानन में किसी तरह दुपट्टे को खींचकर नीच लाई. तब तक काफी देर हो चुकी थी. हो हल्ला के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जुट गए. सूचना पाते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. थानेदार ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >