बाइक की डिक्की से ब्राउन शुगर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल की डिक्की में ब्राउन शुगर लेकर जा रहा एक आरोपी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया.

हजारीबाग.

मोटरसाइकिल की डिक्की में ब्राउन शुगर लेकर जा रहा एक आरोपी को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी चतरा जिला थाना पत्थलगढ़ा क्षेत्र के नावाडीह निवासी लक्ष्मण कुमार पिता गोविंद दांगी है. उसपर कोर्रा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा के एक व्यक्ति बाइक (जेएच13एच-0685) से सिंदूर सियारी की ओर ब्राउन शुगर लेकर बेचने जा रहा है. इसके आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर सियारी चौक के समीप आरोपी को पकड़ लिया. डिक्की जांच करने पर उसमें 17 ग्राम छोटी-बड़ी पुड़िया में ब्राउन शुगर था. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि हजारीबाग शहरी क्षेत्र में छात्रों व युवाओं को अफीम बेचता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >