बरही में बाबा चौहरमल की जयंती मनायी

उत्तरी छोटानागपुर पासवान समाज ने बरही में रविवार को बाबा चौहरमल की जयंती सह सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया.

बरही.

उत्तरी छोटानागपुर पासवान समाज ने बरही में रविवार को बाबा चौहरमल की जयंती सह सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया. अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष कार्तिक पासवान व मंच संचालन बैजू गहलौत ने किया. कार्यक्रम को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. मुख्य अतिथि कांग्रेस एससी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान थे. उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल का जीवन त्याग, बलिदान, सामाजिक सुधार व सद्भाव का आइना है. उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हम अपने समाज की एकता व उन्नति को हासिल कर सकते है. बरही डीएसपी सुरजीत कुमार को कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान की एक प्रति भेंट की. परी पासवान ने लड़कियों को पढ़ने लिखने के साथ-साथ समाज के जागृति के लिए काम करने की अपील की. कार्यक्रम में प्रकाश पासवान, कुंदन पासवान, मुकेश पासवान, रामस्वरूप पासवान, शेखर पासवान, श्रीराम पासवान, जयप्रकाश पासवान, शांति प्रिया, आरती कौशल समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >